Reverse Kegel Exercise करने का सही तरीका जानें और ये फायदे उठायें

Reverse Kegel Exercise

पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों की कमज़ोरी या उनका डिसफंक्शन आपके जीवन को सेक्स के अलावा और भी कई तरह से प्रभावित कर सकता है जैसे कि खांसने या छींकने के दौरान पेशाव कि कुछ बूंदों का टपक जाना और कमर के निचले हिस्से में दर्द होना। इसीलिए लोगों को kegel exercises करने की सलाह दी जाती है। इससे मांसपेशियों में तनाव उत्पन्न होता है जिसके बाद मांसपेशियों को आराम की जरूरत पड़ती है। लेकिन बहुत से लोग ये नहीं जानते कि पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को रिलैक्स करने के लिए क्या करना चाहिए। इसके लिए आपको reverse kegel exercise करनी चाहिए।

Reverse Kegel Exercise

आइये कीगल और reverse kegel exercise के अंतर को समझें

कीगल व्यायाम मांसपेशियों में तनाव उत्पन्न करता है जिससे पेल्विक फ्लोर मजबूत होता है लेकिन ज्यादा हो जाने पर ये तनाव आपको परेशान भी कर सकता है। पेल्विक फ्लोर में ऐंठन या पेनफुल सेक्स तनावग्रस्त मांसपेशियों के लक्षण हैं। यदि आप ये लक्षण महसूस करते हैं तो आपको रिवर्स कीगल एक्सरसाइज करनी चाहिए । इसे आप kegel exercise का उल्टा भी कह सकते हैं। 

Kegel exercise क्यों करनी चाहिए?

कीगल एक्सरसाइज के फायदे जानने के लिए हमें पेल्विक फ्लोर की संरचना को समझना होगा। पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों का एक जाल है जो पेल्विक फ्लोर ऑर्गन्स को काम करने में मदद करता है। पेल्विक फ्लोर में मुख्यतः गर्भाशय, मूत्राशय, सिग्मॉइड कोलोन, रेक्टम, और वजाइन पाए जाते हैं। Kegel exercise इन ऑर्गन्स को सपोर्ट करती है। एक मजबूत पेल्विक फ्लोर यूरिन स्टोरेज, स्टूल एलिमिनेशन, और नार्मल सेक्सुअल बिहेवियर में सक्षम होता है।

Reverse kegel exercise क्यों करनी चाहिए?

विशेषज्ञों की मानें तो रिवर्स कीगल एक्सरसाइज हर उस वयक्ति को करनी चाहिए जो kegel exercise करता हो। वो पुरुष या महिला कोई भी हो सकता है लेकिन महिलाओं को अपने पेल्विक फ्लोर के बारे में ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। यदि आप एक महिला हैं और आप kegel exercise करती हैं तो आपको रिवर्स कीगल व्यायाम भी जरूर करना चाहिए। इससे आपको अपने पेल्विक फ्लोर को मजबूत रखने में मदद मिलेगी और एक मजबूत पेल्विक फ्लोर आपको योनि से सम्बंधित कई समस्याओं से बचा सकता है।

यहां यह भी कहा जा सकता है कि रिवर्स कीगल एक्सरसाइज के बिना kegel exercise कम्पलीट नहीं होती। पहले आप अपने पेल्विक फ्लोर की माँसपेशिययों में तनाव उत्पन्न करते हैं और फिर उस तनाव को कम करने के लिए के इसके उलट करते हैं। इस तरह से आपकी पेल्विक फ्लोर की एक्सरसाइज पूरी हो जाती है। आपकी मांसपेशियां ज्यादा मज़बूत और लचीली बनती हैं और औ आपको पूरा फायदा देतीं हैं।

Reverse kegel exercise के फायदे

Reverse Kegel Exercise Benefits

आपका पेल्विक फ्लोर आपके वजाइन, युरेथरा, और एनस में बंटा हुआ है। पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां इन्ही तीनों ऑर्गन्स को सपोर्ट करतीं हैं और आपको निम्नलिखित फायदे पहुंचाती हैं।

  • बढ़ती उम्र में आपके पेल्विक फ्लोर ऑर्गन्स को सपोर्ट मिलता है
  • मूत्र भंडारण बढ़ता है जिससे लीकेज नहीं होता
  • मल निष्कासन बढ़ता है जिससे पेट साफ़ रहता है
  • कामेच्छा बढ़ती है और सेक्सुअल एक्टिविटी में में सुधार होता है
  • सेक्स के दौरान दर्द नहीं होता

इनके अलावा रिवर्स कीगल व्यायाम बच्चों को जन्म देने, कब्ज, और बवासीर के इलाज़ में भी सहायक होता है।

आइये reverse kegel exercise करने का सही तरीका जानें

  • एक आरामदायक कुर्सी लें और अपने पेरिनियल ऊतक पर बैठें। महिलाओं में यह गुदा और योनि के बीच होता है और पुरषों में यह में गुदा और अंडकोश के बीच पाया जाता है
  • अपने हाथों को अपने पेट पर रखें और ऐसे सांस
और पढ़ें