केवल 10 सेकंड कीजिये Kegel Exercises और लीजिये ये फायदे

Kegel Exercises For Women

व्यायाम शरीर के लिए अच्छा है। ये आपके शरीर को सुदृढ़ बनता है। महिलाओं के लिए सबसे अच्छा व्यायाम kegel exercises हैं। ये पेल्विक मांसपेशियों की एक्सरसाइज है। पेल्विक-फ्लोर आपके कई दैनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके सुदृढ़ होने से आपको संयम बरतने में मदद मिलती है। ये आपके अंदरूनी अंगों को बल देता है और एक सुदृढ़ पेल्विक-फ्लोर ही आपको सम्भोग सुख लेने में मदद करता है।

Kegel Exercises  For Women

कीगल व्यायाम से महिलाओं को होने वाले फायदे

कीगल से पीठ और कूल्हे मजबूत होते हैं

पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां पीठ और कूल्हों को सहारा देती हैं। आंतरिक कोर का एक घटक होने के कारण ये मांसपेशियां पेट और हिप रोटटरी मांसपेशियों से जुडी होतीं हैं। कमज़ोर हो जाने पैर ये मासपेशियां पेल्विस, टैलबों, और लोअर स्पाइन को प्रभावित करतीं हैं।

कीगल ब्लैडर के लीकेज को ठीक करता है

पेल्विस फ्लोर की मांसपेशियां मूत्राशय, गर्भाशय, और मलाशय को कण्ट्रोल करतीं हैं। इनके कमज़ोर हो जाने पर आप पेशाव में लीकेज महसूस करेंगी खासकर भारी सामन उठाते हुए, बहुत जोर से खांसते, छींकते, या हँसते हुए। साथ ही आप पीठ में दर्द भी महसूस करेंगी। लेकिन kegel exercises से इसका सफल इलाज़ किया जा सकता है।

कीगल पेल्विस ऑर्गन प्रोलैप्स (POP) की समस्या में कमी लाता है

पेल्विस ऑर्गन प्रोलैप्स (POP) एक तरह की शारीरिक स्तिथि है जिसमें वजाइन पर दबाव महसूस होता है। ऐसा पेल्विक मांसपेशियों के कमज़ोर होने पर होता है। इस तरह की स्तिथि बच्चों के जन्म के बाद या मेनोपॉज़ के दौरान बनती हैं। मोटापा, पुरानी कब्ज़, और भारी सामन उठाने जैसे काम करने से भी POP हो सकता है। लेकिन कीगल एक्सरसाइजेज से इसको रोका जा सकता है।

कीगल प्रजनन के दुष्प्रभावों को काम करता है

बच्चों को जन्म देने के दौरान पेल्विक मांसपेशियां कमज़ोर हो जातीं हैं और ऐसा सभी माताओं के साथ होता है। इसीलिए ज्यादातर महिलायें बच्चों के जन्म के बाद कमर दर्द, पेशाव में लीकेज, और सेक्स में कमी महसूस करतीं हैं। लेकिन kegel exercises से इससे बचा जा सकता है।

कीगल मेनोपॉज़ को सहज बनाता है

मेनोपॉज़ के दौरान पेल्विस मांसपेशियों में रक्त प्रवाह कम हो जाता है नतीजतन ये मासपेशियां कमज़ोर हो जातीं हैं और मेनोपॉज़ को कठिन बना देतीं हैं। ये मांसपेशियां पीरियड्स में खून को सोखतीं हैं और फिर निचोड़कर गर्भशय साफ़ कर देतीं हैं। मेनोपॉज़ के दौरान इनके व्यायाम में कमी आ जाती है जिससे ये कमज़ोर हो जातीं हैं।

कीगल सेक्स मैं सहयोग करता हैं

कीगल व्यायाम वजाइन में तनाव उत्पन्न करतीं हैं जिससे गहन ओर्गास्म की प्राप्ति होती है। ये मांसपेशियां जननांगों में खिंचाव उत्पन्न करतीं हैं ताकि आप एक लम्बा और गहन ओर्गास्म महसूस कर सकें।

महिलाओं की kegel exercises क्या है?

Women Kegel Exercises

कीगल एक्सरसाइज के दौरान आप अपनी पेल्विक मांसपेशियों को सिकोड़तीं हैं। इस दौरान आप अपने मूत्राशय, गर्भाशय, और मलाशय में एक जकड़न महसूफ करेंगी। किन्तु याद रहे हे जकड़न मूत्र या मल त्याग के तनाव से बिलकुल अलग होगी।

अपनी कीगल मांसपेशियों को पहचानें

सहज होना kegel exercises की विशेषता है I इन्हें बहुत ही सहजता से किया जा सकता है और ये किसीकी नजर में भी नहीं आतीं I लेकिन इसके लिए आपका अपनी कीगल मांसपेशियों को पहचानना जरूरी है।

अपनी कीगल को पहचानने के लिए महसूस करें कि आपको मूत्र त्याग करना है और फिर संयम बरतने कि कोशिश करें। इस दौरान आप जिस मांसपेशी पर जकड़न महसूस करेंगी वही आपकी कीगल है। किन्तु याद रहे कि आपको केवल महसूस करना है और असल में … और पढ़ें