केवल 10 सेकंड कीजिये Kegel Exercises और लीजिये ये फायदे

व्यायाम शरीर के लिए अच्छा है। ये आपके शरीर को सुदृढ़ बनता है। महिलाओं के लिए सबसे अच्छा व्यायाम kegel exercises हैं। ये पेल्विक मांसपेशियों की एक्सरसाइज है। पेल्विक-फ्लोर आपके कई दैनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके सुदृढ़ होने से आपको संयम बरतने में मदद मिलती है। ये आपके अंदरूनी अंगों को बल देता है और एक सुदृढ़ पेल्विक-फ्लोर ही आपको सम्भोग सुख लेने में मदद करता है।

Kegel Exercises  For Women

कीगल व्यायाम से महिलाओं को होने वाले फायदे

कीगल से पीठ और कूल्हे मजबूत होते हैं

पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां पीठ और कूल्हों को सहारा देती हैं। आंतरिक कोर का एक घटक होने के कारण ये मांसपेशियां पेट और हिप रोटटरी मांसपेशियों से जुडी होतीं हैं। कमज़ोर हो जाने पैर ये मासपेशियां पेल्विस, टैलबों, और लोअर स्पाइन को प्रभावित करतीं हैं।

कीगल ब्लैडर के लीकेज को ठीक करता है

पेल्विस फ्लोर की मांसपेशियां मूत्राशय, गर्भाशय, और मलाशय को कण्ट्रोल करतीं हैं। इनके कमज़ोर हो जाने पर आप पेशाव में लीकेज महसूस करेंगी खासकर भारी सामन उठाते हुए, बहुत जोर से खांसते, छींकते, या हँसते हुए। साथ ही आप पीठ में दर्द भी महसूस करेंगी। लेकिन kegel exercises से इसका सफल इलाज़ किया जा सकता है।

कीगल पेल्विस ऑर्गन प्रोलैप्स (POP) की समस्या में कमी लाता है

पेल्विस ऑर्गन प्रोलैप्स (POP) एक तरह की शारीरिक स्तिथि है जिसमें वजाइन पर दबाव महसूस होता है। ऐसा पेल्विक मांसपेशियों के कमज़ोर होने पर होता है। इस तरह की स्तिथि बच्चों के जन्म के बाद या मेनोपॉज़ के दौरान बनती हैं। मोटापा, पुरानी कब्ज़, और भारी सामन उठाने जैसे काम करने से भी POP हो सकता है। लेकिन कीगल एक्सरसाइजेज से इसको रोका जा सकता है।

कीगल प्रजनन के दुष्प्रभावों को काम करता है

बच्चों को जन्म देने के दौरान पेल्विक मांसपेशियां कमज़ोर हो जातीं हैं और ऐसा सभी माताओं के साथ होता है। इसीलिए ज्यादातर महिलायें बच्चों के जन्म के बाद कमर दर्द, पेशाव में लीकेज, और सेक्स में कमी महसूस करतीं हैं। लेकिन kegel exercises से इससे बचा जा सकता है।

कीगल मेनोपॉज़ को सहज बनाता है

मेनोपॉज़ के दौरान पेल्विस मांसपेशियों में रक्त प्रवाह कम हो जाता है नतीजतन ये मासपेशियां कमज़ोर हो जातीं हैं और मेनोपॉज़ को कठिन बना देतीं हैं। ये मांसपेशियां पीरियड्स में खून को सोखतीं हैं और फिर निचोड़कर गर्भशय साफ़ कर देतीं हैं। मेनोपॉज़ के दौरान इनके व्यायाम में कमी आ जाती है जिससे ये कमज़ोर हो जातीं हैं।

कीगल सेक्स मैं सहयोग करता हैं

कीगल व्यायाम वजाइन में तनाव उत्पन्न करतीं हैं जिससे गहन ओर्गास्म की प्राप्ति होती है। ये मांसपेशियां जननांगों में खिंचाव उत्पन्न करतीं हैं ताकि आप एक लम्बा और गहन ओर्गास्म महसूस कर सकें।

महिलाओं की kegel exercises क्या है?

Women Kegel Exercises

कीगल एक्सरसाइज के दौरान आप अपनी पेल्विक मांसपेशियों को सिकोड़तीं हैं। इस दौरान आप अपने मूत्राशय, गर्भाशय, और मलाशय में एक जकड़न महसूफ करेंगी। किन्तु याद रहे हे जकड़न मूत्र या मल त्याग के तनाव से बिलकुल अलग होगी।

अपनी कीगल मांसपेशियों को पहचानें

सहज होना kegel exercises की विशेषता है I इन्हें बहुत ही सहजता से किया जा सकता है और ये किसीकी नजर में भी नहीं आतीं I लेकिन इसके लिए आपका अपनी कीगल मांसपेशियों को पहचानना जरूरी है।

अपनी कीगल को पहचानने के लिए महसूस करें कि आपको मूत्र त्याग करना है और फिर संयम बरतने कि कोशिश करें। इस दौरान आप जिस मांसपेशी पर जकड़न महसूस करेंगी वही आपकी कीगल है। किन्तु याद रहे कि आपको केवल महसूस करना है और असल में मूत्र त्याग को नहीं रोकना क्यूंकि इससे मूत्राशय में संक्रमण (UTI) हो सकता है।

कींगल मांसपेशियों को उनके उपयोग के आधार पर दो भागों में बांटा जा सकता है

तेज चिकोटी व्यायाम (Fast-Tiwtch Exercise)

कैसे करें:

  • एक कुर्सी पैर बैठें और अपने पेल्विक फ्लोर कि मांसपेशियों को इस तरह कस लें जैसे आप कुछ निचोड़ने की कोशिश कर रहे हैं
  • कुछ देर के लिए अपने कीगल को सिकोड़ें रखें और फिर छोड़ दें

धीमी चिकोटी व्यायाम (Slow Twitch-Exercise)

यह एक्सरसाइज आपके अंदरूनी अंगों को मज़बूत करेगी और आपको बार बार बाथरूम जाने से बचाएगी।

कैसे करें:

  • एक कुर्सी पैर बैठें और अपने कीगल को ऐसे कस लें जैसे आपको गैस रोकनी हो
  • करीब 5 से 10 सेकंड के लिए ये व्यायाम करें

लेटकर करने वाला कीगल व्यायाम

Lying Kegel Exercises

कैसे करें :

  • अपनी पीठ के बल लेट जाएँ – आप चाहें तो अपने घुटनो को मोड़ सकते हैं या पैरों को सीधा भी रख सकते हैं
  • अपने हाथ अपने पेट पैर रखें और अपने कीगल में तनाव दें
  • याद रहे इस दौरान आपके पेट की मांसपेशियां हरकत में नहीं आनी चाहियें
  • 5 से 10 सेकंड तक ऐसा करें

खड़े होकर कीगल व्यायाम

Standing Kegel Exercises

कैसे करें:

  • सीधे खड़े हो जाएँ और अपने पैरों को जोड़ लें और अपने हाथ सीधे रखें
  • अपने कीगल को ऊपर की ओर खींचें और अंदर की ओर तनाव महसूस करें
  • आपको अपने जाँघों पर तनाव महसूस होगा लेकिन पेट में नहीं
  • 5 से 10 सेकंड तक ऐसा करे

कीगल व्यायाम की सावधानियां

Kegel exercises को वैसे ही करें और उतना ही करें जितना बताया गया है क्यूंकि ज्यादा एक्सरसाइज से मांसपेशियां तनाव में आ सकतीं हैं और आपको बार बार मूत्र त्याग जैसी परेशानी हो सकती है। साथ ही ध्यान रखें कि आपको कीगल में दर्द न हो। यदि ऐसा होता है तो एक्सरसाइज रोक दें और एक चिकित्सक को दिखाए।

निष्कर्ष – कीगल एक्सरसाइज को कोई भी, कभी भी, और कहीं भी कर सकता है। Kegel exercises के लिए आपको अतिरिक्त समय निकालने या कोई व्यवस्था करने कि आवश्यकता नहीं है। इस व्यायाम को आप बैठकर, लेटकर, या खड़े रहकर भी कर सकतीं हैं। कीगल व्यायाम आपके रोजाना किये जाने वाले काम जैसे कि सामन उठाना, खाँसना, छींकना, और सेक्स करना बहुत सहज बना देगा।

FAQs

प्र: क्या कीगल व्यायाम एक महिला को चुस्त बना सकता है?

उ: कीगल एक्सरसाइज से पेल्विक मांसपेशियों को सुदृढ़ किया जा सकता है

प्र:महिलाओं के लिए कौन सी कीगल एक्सरसाइज सर्वोत्तम है?

उ: खड़े होकर की जाने वाली कीगल एक्सरसाइज सबसे अच्छी है क्युकी इससे कमर और पैर मज़बूत होते हैं

प्र: एक दिन में कितने कीगल करने चाहियें?

उ: 10 बार के हिसाब से 3 सेट करें

प्र: क्या पलंग में लेटकर कीगल कर सकते हैं?

उ: हाँ कर सकते हैं

प्र: कीगल एक्सरसाइज का नुकसान क्या है?

उ: पेल्विक मांसपेशियों ज्यादा तनाव में आ सकतीं हैं

अस्वीकरण – उपरोक्त जानकारी केवल ज्ञानवर्धन के लिए है। साथ ही, पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी एक्सरसाइज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टरों से परामर्श लें। एक्सरसाइज करने से शरीर स्वस्थ रहता है लेकिन कोई भी एक्सरसाइज बीमार न होने की गारंटी नहीं देती।

Leave a Comment