ऐसे बनायें घर में 3D Nail Art Designs

मैं हमेशा से 3D नेल आर्ट डिजाइंस अपनाना चाहती थी लेकिन मैं नहीं जानती थी ये मेरे लुक के लिए काम करेगा या नहीं। फिर एक दिन मैंने इसे ट्राई करने का फैसला किया और तब मैंने जाना कि ये उतना मुश्किल नहीं है जितना लगता है। चूँकि ये मेरा नेल आर्ट्स ट्राई करने का पहला मौका था तो मैंने किसी अनुभवी आर्टिस्ट के पास जाने का फैसला किया। किस्मत से मुझे मेरे घर के पास ही एक नेल डिज़ाइनर मिल गई और उसने मुझे कई तरह के डिजाइंस और इनसे होने वाले फायदों के बारे में बताया। यही नहीं उसने मुझे घर में नेल आर्ट बनाने के तरीके भी बताये।

3d Nail Art Designs

ब्लिंगड आउट

Blinged Out

अपने नेल्स पर गहरे काले रंग की एक परत चढ़ाएं और फिर उसके ऊपर अपने मनपसंद राइनस्टोन्स लगाए। ये बहुत ही आसान है और आप इसको अलग-अलग तरीकों से भी कर सकतीं हैं। उदाहरण के लिए आप काले रंग की जगह कोई दूसरा रंग लगा सकतीं हैं और राइनस्टोन्स भी बदल सकतीं हैं। मैं तो हर नेल में अलग रंग और अलग राइनस्टोन्स लगाना चाहूंगी। इस डिजाइन के लिए आपको किसी डिज़ाइनर के पास जाने की जरूरत भी नहीं है।

लेट नाईट स्नैक

3D nail art designs में सबसे महत्वपूर्ण है क्रिएटिविटी और वो इस डिज़ाइन में कूट-कूट कर भरी हुई है। गौर से देखने पर पता चलता है कि ये बिस्कुट के टुकड़े हैं जो नेल्स में लगे रह गए हैं इसीलिए इसे लेट नाईट स्नैक्स का नाम दिया है। इसके लिए आपको अपने नेल्स को साफ़ करके उनमें अपने पसंदीदा स्नैक्स के रंग के टुकड़े बनाने हैं। मेरी सलाह में तो आपको किसी डिज़ाइनर या कम से कम एक मददगार की जरूरत पड़ेगी जो ये डिज़ाइन बना सके।

मिसमैच्ड 3D मनी

Mismatched 3D Money

ये 3D नेल आर्ट डिजाइन्स का सबसे जबरदस्त आईडिया है और अगर आप वो नेल आर्ट ढूंढ रही हैं जो सबसे अलग हो तो ये आपको जरूर पसंद आएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये कभी पुराना नहीं होगा। आप हे भी कह सकतीं हैं कि आप कभी भी एक डिज़ाइन को बार-बार नहीं बनाएंगी। आपके पास 10 नेल्स हैं या यूँ कहें कि 10 कैनवास हैं जिनमें आप अपनी मर्जी के डिजाइन्स बना सकतीं हैं।

क्रोम डियूड्रॉप्स

इसे एक फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन कहना सही रहेगा क्यूंकि ये प्रचलित डिजाइन्स के उलट काम करता है। इसके लिए आपको पारे के रंग की बूँदें अपने नेल्स पर गिरानी हैं। ये जितना आसान है उतना ही खूबसूरत भी है। ये एक मिनिमलिस्ट डिज़ाइन है जिसे आप आसानी से घर बैठे बना सकतीं हैं। इसका एक व्यावहारिक फायदा ये है कि ये डिज़ाइन सबसे जल्दी बन जाता है और इसके लिए आपको अपने हाथ या कपडे ख़राब होने का डर भी नहीं रहता।

एलियन नेल्स

Alien Nails

अपने हाथों को एलियन की तरह दिखने के लिए एलियन नेल्स का इस्तेमाल करें। ये भी एक आसान डिजाइन है जिसे आप बिना किसीकी मदद के घर पर बना सकतीं हैं। इसके लिए आपको नेल्स के बीच में हरे रंग से एक 3D डिज़ाइन बनाना होगा और उसके चारों और क्रोम से गोले बनाने होंगे। क्रिएटिव काम करने वाली महिलाओं को ये डिज़ाइन जरूर पसंद आएगा।

वी डे इंस्पायर्ड नेल्स

अब तक आप समझ ही गए होंगी कि मैं वैलेंटाइन्स डे की बात कर रही हूँ। अब क्यूंकि बात वैलेंटाइन्स डे की हो रही है तो नेल आर्ट में दिल तो बनाना ही पड़ेगा. लेकिन आप इस दिल को और खुबसुरल बना सकतीं हैं। इसके लिए आपको अपने दिल को मोतियों से सजाना है। सफ़ेद रंग लीजिये और अपने दिल को मोतियों से आउटलाइन कीजिये। लेकिन ध्यान रहे कि सफ़ेद रंग कहीं दिल के रंग को फीका न कर दे।

वाटरकलर स्विर्ल्स

Watercolor Swirls

ये सबसे आकर्षक और क्रिएटिव 3D nail art designs में से एक है। यहां आप हर नेल को एक कलर पैलेट बना देतीं हैं और ये बहुत खूबसूरत लगता है। आपको ऐसा लगेगा जैसे आपने पेंटिंग करते-करते अपने नेल्स को भी पेंट कर दिया हो। यह अपने नेल्स पर रंगों की बौछार करने जैसा है। यहां आपका हर नेल एक अलग पहचान बनाएगा। जैसे-जैसे आप ब्रश चलाती जाएंगी नेल्स पेंट होते जाएंगे।

लावा-थीम्ड 3D नेल डिज़ाइन

ये कुछ उन 3D नेल आर्ट डिजाइन्स में से है जिन्हें बनाने के बाद ही पता चलता है कि ये कितने खूबसूरत हैं। लावा-थीम्ड डिज़ाइन में आपको अपने नेल्स तो लावा से ढकना है। ऐसा लगना चाहिए जैसे कि बहता हुआ लावा आपके नेल्स पर चढ़ आया है। यहां आपको किसी भी बेस कलर की जरूरत नहीं है क्यूंकि इससे लावा प्राकृतिक लगता है।

क्रोम ओशनिक वेव्स

Chrome Oceanic Waves

इस देखकर ऐसा लगता है जैसे समुन्दर की लहरें आपके नेल्स तो छूकर चलीं गयीं। इसमें भी आपको किसी बेस कलर की जरूरत नहीं है क्यूंकि सारा ध्यान नीले रंग पर रहेगा। चमकीला नीला रंग लीजिये जो समुन्दर का पानी जैसा साफ़ दिखता हो और अपने नेल्स पर लहरों का डिज़ाइन बनाना शुरू कर दीजिये।

रेड स्नेक डिज़ाइन

साँपों से प्रेरित ये डिज़ाइन गहरे लाल रंग के साथ एक आकर्षण पैदा करता है जो शायद कोई और नेल आर्ट नहीं कर सकता। यहां आपको केवल लाल रंग का इस्तेमाल करना है और हर नेल पर एक सांप की आकृति बनानी है। कोशिश कीजिये की सांप आकृति में चलता हुआ दिखे। साथ ही नेल पर सांप का मुंह अलग दिशा में हो।

निष्कर्ष – 3D nail art designs का कोई अंत नहीं है क्यूंकि ये क्रिएटिविटी से जुड़े हैं। अगर आप क्रिएटिव हैं तो आप भी नए डिज़ाइन बना सकतीं हैं। यहां मैंने केवल उन्हीं डिजाइन्स को रखने की कोशिश की है जिन्हें आप या कोई भी आसानी से घर में बना सकता है। आप चाहें तो किसी नेल आर्ट स्टुडिओं में भी अपना नेल आर्ट का शौक पूरा कर सकतीं हैं।

FAQs

प्र: 3D नेल आर्ट डिजाइन्स की कीमत क्या है?

उ: लगभग $75 to $300

प्र: 5 बुनियादी 3D नेल आर्ट डिजाइन्स क्या हैं?

उ: चौकोर, गोल, अंडाकार, टेढ़ा या नुकीला

प्र: 3D नेल आर्ट डिजाइन्स कब तक चलते है?

उ: तीन हफ्ते

प्र: 3D नेल आर्ट डिजाइन्स के लिए नेल्स कितने लम्बे होने चाहियें?

उ: 1 1/4 इंच

प्र: सबसे प्रचलित 3D नेल आर्ट डिजाइन्स कौन से हैं?

उ: क्रोम नेल्स

अस्वीकरण – उपरोक्त जानकारी केवल ज्ञानवर्धन के लिए है। साथ ही, पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नेल्स को डिज़ाइन करने से पहले इसके फायदे और नुकसान को समझ लें।

Leave a Comment